ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतगौशाला गायत्री मंदिर और यज्ञशाला का होगा निर्माण

गौशाला गायत्री मंदिर और यज्ञशाला का होगा निर्माण

माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पर मासिक यज्ञ और गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में वेदमाता गायत्री मन्दिर एवं यज्ञशाला निर्माण हेतु गायत्री परिजनों ने...

गौशाला गायत्री मंदिर और यज्ञशाला का होगा निर्माण
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 21 Sep 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर। संवाददाता

माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पर मासिक यज्ञ और गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में वेदमाता गायत्री मन्दिर एवं यज्ञशाला निर्माण हेतु गायत्री परिजनों ने अधिक से अधिक अंशदान करने का संकल्प लिया। यहां पर नवनिर्मित अतिथि गृह का शुभारंभ भी किया गया।

माता भगवती देवी गोशाला पर सोमवार को यज्ञ और गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भाजपा नेता गुर भाग सिंह ने विचार रखे। उन्होंने स्वर्गीय वैजनाथ सिंह की स्मृति में उनके परिवार के लोगों द्वारा बनाए गए अतिथि गृह का लोकार्पण भी किया। विनोबा सेवा आश्रम के मोहित कुमार ने जैविक खेती के बारे में जानकारी देकर लोगों को गोबर और गोमूत्र से खेती करने की सलाह दी। गौशाला पर गायत्री मंदिर और यज्ञशाला के निर्माण कराने की बात रखी गई। इसपर कई लोगों ने संकल्प लिए। जिसमें लगभग ढाई लाख रुपए से अधिक की त्वरित घोषणा हुई। एक व्यक्ति ने श्री गायत्री माता की मूर्ति का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनंतराम पालिया, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, मोहित कुमार, रामसनेही वर्मा, नूर मोहम्मद, मोहन सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अंत में भंडारे के साथ समापन हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें