Pilibhit News: गणेश चतुर्थी शोभायात्रा की अनुमति को लेकर विवाद,दरोगा से नोकझोंक

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में युवा जागृति परिषद द्वारा गणेश चतुर्थी मेले की अनुमति को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। आयोजक ने शोभा यात्रा की अनुमति न मिलने पर प्रशासन और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ और शोभायात्रा निकालने पर सहमति बनी।

Pilibhit News: गणेश चतुर्थी शोभायात्रा की अनुमति को लेकर विवाद,दरोगा से नोकझोंक

Pilibhit News: पीलीभीत। युवा जागृति परिषद द्वारा निकाले जाने वाले गणेश चतुर्थी मेले की अनुमति को लेकर सोमवार को बखेड़ा खड़ा हो गया। अनुमति मांगने पहुंचे कस्बा इंचार्ज से युवा जागृति परिषद के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी की तीखी नोंकझोंक हो गई। लगभग 1 घंटे तक डिग्री कॉलेज चौराहे पर हंगामा चला। आयोजक ने गणेश चतुर्थी शोभा यात्रा निकालने से इनकार करते हुए प्रशासन और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों को शांत कराया। कुछ देर के लिए डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिस के समझाने पर वह मान गए। इस दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे पर भीषण जाम लग गया। जिसे पुलिस ने खुलवाया। घटनाक्रम की शुरुआत सोमवार दोपहर एक बजे हुई। युवा जागृति परिषद द्वारा डिग्री कॉलेज चौराहे से गणेश चतुर्थी शोभायात्रा निकाली जानी थी। इसको लेकर तैयारी चल रही थी। किसी भी थाना सुनगढ़ी में तैनात कस्बा इंचार्ज शुभम भारती डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंचे। प्रदीप तिवारी ने बताया कि उन्होंने आते ही शोभायात्रा की अनुमति मांगी। इस पर उन्होंने दरोगा को बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट को 25 अगस्त को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन उनके द्वारा अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। शोभा यात्रा परंपरागत है इसलिए निकाली जाएगी। इस पर कस्बा इंचार्ज ने उनके साथ अभद्रता की। इसी बात को लेकर कस्बा इंचार्ज और आयोजकों में चौराहे पर जमकर विवाद हुआ। यह देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। विवाद बढ़ने के बाद युवा जागृति परिषद के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंच गए और शोभायात्रा ना निकलने का ऐलान करते हुए प्रशासन और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद उनकी पत्नी ने कहा कि वह भाजपा महिला बैंक की पदाधिकारी हैं इसके बाद भी प्रशासन और पुलिस द्वारा उनका सहयोग नहीं किया जा रहा है जबकि शोभायात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार निकल रही है। प्रदीप तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मोबाइल पर दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी मौके पर पहुंचे। सीओ और इंस्पेक्टर के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद शोभायात्रा निकालने पर सहमति बनी。

शहर से तीन शोभायात्रा निकालने पर भी हुई कहासुनी

शहर से एक साथ तीन शोभायात्रा निकाले जाने पर भी युवा जागृति परिषद ने असहमति जताई। उनका कहना था कि किसी भी शोभा यात्रा की अनुमति नहीं मिली है। इसीलिए सभी शोभायात्रा एक साथ निकाली जानी चाहिए। हालांकि इसको लेकर थोड़ी देर बाद सहमति बन गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गणेश चतुर्थी शोभा यात्रा की अनुमति क्यों नहीं मिली?−
युवा जागृति परिषद के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट को 25 अगस्त को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: गणेश चतुर्थी शोभायात्रा की अनुमति को लेकर विवाद,दरोगा से नोकझोंक