शारदा पार के गांवों में पेट्रोल डीजल की किल्लत
Pilibhit News - पूरनपुर के सीमावर्ती गांवों में वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में केवल एक पेट्रोल पंप मौजूद है, जिससे सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में चिंता और पंप पर लंबी कतारें लग रही हैं।

पूरनपुर। सीमावर्ती गावों में भी वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल की किल्लत होने लगी है। क्षेत्र में लगे एकमात्र पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को सीमित डीजल और पेट्रोल दिया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं। पूरनपुर तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र में लगभग 16 ग्राम पंचायतें है। इस क्षेत्र में एकमात्र पेट्रोल पंप शांतिनगर में संचालित है। शासन के आदेशानुसार ईधन की सप्लाई की जा रही है। जिसके चलते आए दिन ईधन का अभाव हो जाता है। ऐसे में ग्रामीण पलिया और संपूर्णानगर में लगे पंपों से डीजल पेट्रोल खरीदते हैं। बीते कई दिनों से शारदा पार लगे पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल की कमी हो गई है।
वाहन चालकों को सीमित मात्रा में डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


