Pilibhit News: शिविर में मरीजों की नब्ज टटोल कर दी दवाएं

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मरीजों की नब्ज टटोल कर दी दवाएंशिविर में मरीजों की नब्ज टटोल कर दी दवाएंशिविर में मरीजों की नब्ज टट

Pilibhit News: शिविर में मरीजों की नब्ज टटोल कर दी दवाएं

Pilibhit News: मझोला। मझोला में विहिप-बजरंग दल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वरिष्ठ चिकित्सकों ने यहां सेवाएं दीं। सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया के डॉक्टरों डॉ. फिरोज बेग, प्रहलाद राणा, राजीव कुमार समेत अन्य ने शिविर में आए 87 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच सहित विभिन्न मौसमी व गंभीर बीमारियों का बारीकी से परीक्षण किया। उचित परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं। शिविर में विहिप नगराध्यक्ष सूर्या प्रकाश वर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक रविन्द्र नेगी, प्रमोद, करन कश्यप, भगवानदास, सहदेव, आकाश, दिलीप आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।