Pilibhit News: चिकित्सा सेवा शिविर का लोगों ने लाभ लिया

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा आयोजित चिकित्सा सेवा सप्ताह का समापन हुआ। मोहल्ला देशनगर में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य परीक्षण में शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्याएं पाई गईं। डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवन के लिए सुझाव भी दिए। इसके बाद पौधरोपण भी किया गया।

Pilibhit News: चिकित्सा सेवा शिविर का लोगों ने लाभ लिया

Pilibhit News: पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा आयोजित चिकित्सा सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को मोहल्ला देशनगर में सप्ताह का समापन किया गया। जिले के नौ प्रखंडों में चले इस सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला संयोजक परविंदर सिंह ने की। जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने शिविर में अतिथि पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल का स्वागत किया। डॉ. कुशाग्र अग्रवाल ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। सेवा सप्ताह में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमे 56 शुगर, 33 लोग ब्लड प्रेशर प्रभावित पाए गए।

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर जांच का सुझाव दिया गया। उपरांत संयुक्त रूप से पौधरोपण भी किया गया। जिलाध्यक्ष अमरीश मिश्रा, प्रवीन मोहन, ललित कुमार, रूम सिंह यादव, परविंदर सिंह, सोनी पटेल, परमजीत कौर, प्रीतम शर्मा, नीरज शुक्ला, रक्षिता पटेल, महेश पाठक, राहुल यादव, संजीव कुमार, संजीव गुप्ता, ऋषभ पटेल, अरुण यादव आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।