निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की हुई जांच

Mar 15, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - स्वास्थ्य शिविर में जांच करते चिकित्सकअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष अभियान के तहत लगा कैंपअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष अभियान के तहत लगा कैंपअंतररा

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की हुई जांच

पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष अभियान के तहत नगर पालिका परिषद और सोशियो वाईटल नेटवर्क फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने डॉक्टरों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं। चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी। जांच के बाद जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सुशांत तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सहयोग से नगरीय अस्पताल की चिकित्सा टीम द्वारा कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।