Pilibhit News: 360 दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को बांटे निशुल्क उपकरण
Pilibhit News: अमरिया में एडिप योजना और वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुल 360 उपकरण लाभार्थियों को नि:शुल्क वितरित किए गए।

Pilibhit News: अमरिया। एडिप योजना और वयोश्री योजना के अन्तर्गत ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ
उपकरण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांगजन अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर सफलता हासिल कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल में कैंप लगाया जाता है। जहां पंजीकरण के बाद पात्र लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में मोटराइज्ड, ट्राईसाइकिल, ट्राईसाईकिल, दृष्टिबाधितों के लिए छड़ी, सिलिकॉन फोम तकिया, नी-ब्रेस, एलएस बेल्ट, कान की मशीन, स्पाइन सपोर्ट बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, बैसाखी, छड़ी और व्हीलचेयर-कमोड समेत विभिन्न प्रकार के कुल 360 उपकरण लाभार्थियों को नि:शुल्क वितरित किए गए। डीडीओ संजय कुमार, डीपीआरओ रोहित भारती, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, अजय सिंह गंगवार, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, परमिंदर सिंह, मंगली प्रसाद वर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि रहे।


