Pilibhit News: युवक के बैंक खाते का दुरुपयोग कर ऑनलाइन फ्रॉड, रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: बरखेड़ा के नरायनठेर गांव की रेशम कली ने बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने बेटे के खाते से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि बेटे के दूर के रिश्तेदार विपिन ने पासबुक और एटीएम लेकर धोखाधड़ी की। जांच शुरू कर दी गई है।

Pilibhit News: युवक के बैंक खाते का दुरुपयोग कर ऑनलाइन फ्रॉड, रिपोर्ट दर्ज

Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम नरायनठेर निवासी रेशम कली पत्नी टीकाराम ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पुत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में खाता है। कुछ समय पहले उनका पुत्र नोएडा में निजी नौकरी करता था। इसी दौरान दूर के रिश्तेदार विपिन पुत्र माखनलाल मौर्य निवासी ग्राम रामपुरा थाना न्यूरिया तथा उसके एक अज्ञात साथी ने बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी से खाते की पासबुक और एटीएम ले लिए। बाद में दोनों उन्हें वापस कर गए। जब पुत्र बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड की रकम मंगाने और निकालने में किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।