मंत्री का सचिव बताकर महिलाओं से ठगी करने वाला गिरफ्तार
Pilibhit News - बीसलपुर के ग्राम खंनका उचसिया में वेदपाल उर्फ राजू राना ने महिलाओं को सिलाई सेन्टर में काम दिलाने और नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को एक मन्त्री का सचिव बताया। महिलाओं ने उसकी ठगी...

बीसलपुर। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम खंनका उचसिया निवासी वर्षा देवी पत्नी सुंदरलाल ने कोतवाली बीसलपुर पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उनके साथ गांव एवं आसपास की कुछ महिलाओ को वेदपाल उर्फ राजू राना पुत्र परमेश्वरी दयाल निवासी ग्राम पतरासा कुँवरपुर थाना बरखेडा ने ग्राम खनंका उचसिया में एक सिलाई सेन्टर खोल रखा है। जिसमे करीब तेरह महिलाओ को सरकार से रूपये दिलाने का लालच देकर आरोपी ने सभी महिलाओ को सिलाई के काम में लगा लिया। सभी महिलाओं से अलग अलग रुपयों की ठगी कर ली। इसके अलावा आरोपी ने अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने के नाम से लाखों रूपये की वसूली की।
आरोपी अपने आपको एक मन्त्री का निजी सचिव बताता है। जिससे जनता के लोग उसके झांसे में आ जाते है। आरोपी उन लोगों को भी सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर कई बार रूपये वसूल चुका है। 23 अगस्त की शाम पांच बजे बजे उपरोक्त वेदपाल बीसलपुर में रामदुलारी इण्टर कालेज के पास आया और कुछ महिलाओ व व्यक्तियो को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया। उक्त महिलाओं से ठीक करने का प्रयास भी किया गया। इस पर कुछ महिलाओं को शक हुआ। उपरोक्त वेदपाल के बारे मे जानकारी करने पर पता चला कि वेदपाल कई लोगों के साथ पूर्व में ठगी कर चुका है। इसके बाद महिलाओं ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली बीसलपुर पुलिस को दी। पुलिस उपरोक्त व्यक्ति को पड़कर थाने ले आई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीसलपुर संजीव शुक्ला ने बताया आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




