बिजली का बिल जमा करने के नाम पर 32 हजार रुपये की ठगी
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में जय कुमारी ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि अतुल नामक व्यक्ति ने 32 हजार रुपए लेकर बिजली का बिल जमा करने का वादा किया था। जब उसने रसीद मांगी, तो उसे फर्जी बताया गया। शिकायत करने पर अतुल और उसकी पत्नी ने जय कुमारी के साथ मारपीट की।

पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम तकिया निवासी जय कुमारी पत्नी रामचंद्र ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पास विद्युत कनेक्शन चल रहा है। जिस पर 32 हजार रूपए का बिल बकाया है। उसके ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले गांव कैच निवासी अतुल पुत्र प्रेम पाल का उसके घर आना जाना था। अतुल ने बिजली का बिल जमा करने की बात कह कर उसे 32 हजार रूपए ले लिए। जब उसने शाम को भुगतान की रसीद मांगी तो आरोपी ने टालम टोल करना शुरू कर दी। इसके बाद उसको एक रसीद दे दी।
दिसंबर 2025 में बिजली विभाग के कर्मचारियों बकाया बिल चेक करने आए तो रसीद दिखाने पर उन्होंने फर्जी बताया। इसकी शिकायत उसने 13 मार्च 2026 को अतुल से की। इस पर अतुल और उसकी पत्नी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और रुपए वापस करने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


