Pilibhit News: फर्जी दस्तावेजों से तीसरा पासपोर्ट बनवाने का प्रयास
Pilibhit News: पूरनपुर के सिमरप्रीत सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए और तीसरा बनाने के लिए आवेदन दिया। जांच में पता चला कि उसने जन्मतिथि को बदलकर दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। पुलिस ने एसपी के आदेश पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

Pilibhit News: पूरनपुर। एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवा लिए और तीसरा पासपोर्ट बनवाने के लिए आवदेन कर दिया। जांच में फर्जीवाडे़ की पोल खुल गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई के गांव जमुनिया जगतपुर के रहने वाले सिमरप्रीत सिंह पुत्र सूबा सिंह ने बर्ष 2023 में पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया। आवदेन में संलग्न प्रपत्रों में सिमरप्रीत ने अपनी जन्मतिथि 19 नबंवर 2002 बताई। पासपोर्ट कार्यालय बरेली से दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। इसमें खुलासा हुआ कि सिमरप्रीत सिंह ने बर्ष 2016 में जन्मतिथि 10 मार्च 1999 दर्शाई।
इसके अलावा लखनऊ कार्यालय से बर्ष 2023 में जारी कराए गए पासपोर्ट में 29 मई 2001 के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। जांच में सिमरप्रीत के द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पासपोर्ट कार्यालय बरेली के वरिष्ठ अधीक्षक की ओर से सिमरप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।


