स्कीमों का लालच देकर 6.25 लाख रुपये की ठगी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

स्कीमों का लालच देकर कैमुना क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के अधिकारी और कर्मचारी सवा छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सोसायटी के मैनेजर ने चैयरमेन समेत दो...

default image

पीलीभीत। स्कीमों का लालच देकर कैमुना क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के अधिकारी और कर्मचारी सवा छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सोसायटी के मैनेजर ने चैयरमेन समेत दो को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम खमरिया पंडरी निवासी शकील अहमद ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह कैमुना क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय कि पीलीभीत शाखा में एक दिसंबर 2015 को ब्रांच मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया था। उसका पीलीभीत में मंडी समिति के समीप कार्यालय था। 28 मई को उसको प्रोन्नति देकर सहायक डिवीजन मैनेजर के पद पर तैनात किया गया। उसको 35 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन देना तय हुआ था। उसको केवल एक माह का ही वेतन दिया गया। इसके बाद उसको कोई वेतन नहीं दिया गया। उसने अपनी शाखा में विभिन्न लाभार्थियों के पैसे जमा कराए थे। जिनको भी कंपनी द्वारा वापस नहीं किया जा रहा है। उनके व अन्य अभिकर्ताओं ने मिलकर कुल 6.25 लाख रुपये जमा करवाए थे। इसकी शिकायत सुनगढ़ी पुलिस और एसपी से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में कंपनी के चेयरमैन प्रदीप कुमार आस्थाना निवासी अलीगंज जिला लखनऊ,अतुल कुलश्रेष्ठ निवासी नोएडा को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि उत्तराखंड की उत्तरकाशी जेल में बंद है। मुकदमे की विवेचना की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit Newsस्कीमों का लालच देकर 6.25 लाख रुपये की ठगी