कुरा बंटवारा के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी

Feb 10, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - दियोरिया में एक व्यक्ति ने जल्दी भूमि बंटवारे के नाम पर 1.30 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने नायब तहसीलदार के ड्राइवर का परिचय देकर विश्वास जीता। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने धमकी दी। डीएम के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुरा बंटवारा के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी

दियोरिया कला। तहसील में कुरा बंटवारा जल्दी कराने के नाम पर 1.30 लाख रुपए ठगी कर ली गई।आरोपी ने नायब तहसीलदार के ड्राइवर को अपना जीजा व उसके मित्र एसडीएम न्यायिक का ड्राइवर बताकर विश्वास में लेकर 1.30 लाख रुपए ठग लिए। कुरा बंटवारा का मुकदमा भी खारिज हो गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौआ नगला निवासी राजाराम पुत्र लीलाधर ने डीएम के आदेश पर दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसमें कहा गया कि उसने बीसलपुर न्यायिक एसडीएम के यहां कुरा बंटवारा का मुकदमा दायर किया था।इस दौरान उसकी जान पहचान रामप्रकाश उर्फ राजू निवासी नकटिया थाना गजरौला से हुई। उसने बताया कि उसके जीजा हेमंत वर्मा निवासी तेरसाह भगतनियां थाना न्यूरिया नायब तहसीलदार के ड्राइवर हैं। उनके दोस्त सत्यपाल निवासी काजरबोझी थाना बरखेड़ा एसडीएम न्यायिक के ड्राइवर हैं। यह लोग जल्दी कुरा बंटवारा कराकर कब्जा दिला देंगे। जिसके लिए 1.30 रुपए में सौदा तय हुआ। उसकने रुपये भी दे दिए। रुपये देने के बाद भी मुकदमा खारिज हो गया। जब पीड़ित ने रुपया वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम के निर्देश पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।