Pilibhit News: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से तीन लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी संजय कुमार ने पड़ोसी अनमोल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अनमोल ने जिला अस्पताल में नौकरी लगाने के लिए 2.7 लाख रुपये लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। जब संजय ने रुपये वापस मांगे, तो अनमोल ने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Pilibhit News: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से तीन लाख की ठगी

Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी संजय कुमार पुत्र रामभरोसे लाल ने सीओ राहुल पांडेय को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके पड़ोस में अनमोल पुत्र मुनेंद्रपाल का मकान है। यह दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर का रहने वाला है। पड़ोसी होने नाते जान पहचान हो गई। अनमोल आयुर्वेदिक कालेज में नौकरी करता था। सितंबर 2024 में अनमोल ने जिला अस्पताल में संविदा पर नौकरी लगवाने की बात की और खर्च में तीन लाख रुपये बताए थे। उसने 2.70 लाख की व्यवस्था करके दे दिए। तीस हजार रुपये नौकरी लगने पर देने की बात हुई थी, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगवाई।

जब उसने रुपये वापस मांगे तब रुपये देने से मना कर दिया और उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में अनमोल, सुषमा, अतुल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।