पीलीभीत के असम हाईवे पर चार ट्रक टकराए, एक की मौत

Mar 03, 2026 12:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत में असम हाईवे पर चार ट्रकों की टक्कर में एक परिचालक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक ट्रक खाली होकर बैक कर रहा था। पीछे से तीन ट्रक एक-एक करके उस ट्रक से टकरा गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात सुचारू किया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पीलीभीत के असम हाईवे पर चार ट्रक टकराए, एक की मौत

पीलीभीत। असम हाईवे पर एक के बाद एक चार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक के परिचालक की मौत हो गई। हादसा भूसे के खाली ट्रक को बैक करते वक्त हुआ। पीछे से तीन ट्रक एक के बाद एक उस ट्रक से भिड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसा मंगलवार तड़के असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गढ़ा पचपेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के बराबर में धर्मकांटे के समीप हुआ। ट्रक का चालक खाली ट्रक का वजन धर्मकांटे पर कराने के लिए आया था।

वजन कराने के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही बैक करने लगा। इस दौरान पूरनपुर की ओर से आए तीन ट्रक एक एक करके उस ट्रक से भिड़ गए। जिससे चारों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। उधर से निकल रहे वाहन चालक भी पीछे ही रूक गए। राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में पीछे से टकराए ट्रक के परिचालक 35 वर्षी सोहनपाल पुत्र तोताराम निवासी गजरौला कलां थाना गजरौला को घायल अवस्था में एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि परिचालक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।