प्रतिबंधित पशु का वध करने की फिराक में चार कसाई गिरफ्तार

प्रतिबंधित पशु के वध की सूचना पर न्यूरिया पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार कसाईयों को पकड़...

offline
प्रतिबंधित पशु का वध करने की फिराक में चार कसाई गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , पीलीभीत
Sat, 18 Sep 2021 3:41 AM

प्रतिबंधित पशु के वध की सूचना पर न्यूरिया पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार कसाईयों को पकड़ लिया। उनके पास से एक प्रतिबंधित पशु और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मझोला चौकी प्रभारी एसआई कमलेश सिंह ने न्यूरिया थाने में तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम महचंदी भट‌टे के पीछे गड्डे में एक प्रतिबंधित पशु का कुछ कसाई वध करने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस को मौके पर चार लोग मिले। पुलिस ने एक प्रतिबंधित पशु और पशु काटने के उपकरण भी बरामद किए। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फरीन पुत्र नबी अहमद,दानिश पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी मोहल्ला खेड़ा,अनीस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला अब्दुल रहीम,अतीक अहमद पुत्र सद्दीक अहमद निवासी मोहल्ला अब्दुल रहीम बताया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया जगत सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Pilibhit News Pilibhit Latest News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Latest News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें