ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपूर्व विधायक ने कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का किया स्वागत

पूर्व विधायक ने कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का किया स्वागत

पूर्व विधायक के आवास पर कांग्रेस कमेटी के नए चयनित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया।समारोह में इनका स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों का बखान भी किया गया। पार्टी को मजबूत करने की रणनीति भी...

पूर्व विधायक ने कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का किया स्वागत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 23 Jul 2020 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक के आवास पर कांग्रेस कमेटी के नए चयनित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया।समारोह में इनका स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों का बखान भी किया गया। पार्टी को मजबूत करने की रणनीति भी बनाई।

पूरनपुर के पूर्व विधायक अरशद खान के आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर पीलीभीत में अनवर खान अनु को जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम सागर को जिला महासचिव, ईश्वर लाल पासवान और कल्याण सिंह सरोज को जिला सचिव मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को पूर्व विधायक अरशद खान और यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय खान के नेतृत्व में माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर अरशद खान ने कहा प्रदेश नेतृत्व में बिल्कुल सही फैसला लिया गया है। सभी कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हुए हैं। 2022 में पार्टी मजबूती से उतरेगी। इस मौके पर दुजाराम पांडेय, विनय पासवान, मोईन खान अजहरी, शाहिद खान लल्ला, संदीप कुमार, विकास सागर, वारिस अली, सैफ रजा, शेखू बाबा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े