15 करोड़ से बन रही सड़क में पीली ईंटे देख भड़के पूर्वमंत्री
बिलसंडा में 15 करोड़ की लागत से बन रहे रास्ते में पीली ईंट लगाने की शिकायत पर पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा ने मौके पर जाकर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने कार्य रुकवाते हुए अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पीली ईंटों को हटा दिया गया। पीडब्ल्यूडी के ईई ने शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया।

बिलसंडा। 15 करोड़ की लागत से बना रहे रास्ते के निर्माण में पीला ईंट लगाने की शिकायत पर पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारों को जमकर फटकारा। कार्य रुकवाते हुए अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूर्वमंत्री की फटकार के बाद मौके से ईंटों को हटाया गया है।
सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य
बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गौहनिया से पसगवां तक 9 किमी. सड़क की चौड़ीकरण व सौदर्यीकरण कार्य को विधायक विवेक वर्मा ने शासन से स्वीकृति दिलाई थी। 15 करोड़ 21 लाख रुपये इसके लिये स्वीकृत हुए। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले से उसमें गड़बड़ी शुरू हो गई।
ग्रामीणों की शिकायत और पूर्वमंत्री की कार्रवाई
बेहटा गांव में पुलिया निर्माण के लिये खोदाई के बाद फाउंडेशन बनाने के लिये जिम्मेदारों ने आंख मूंदकर पीली ईंटों की ट्राली भेज दी। ग्रामीणों ने जब देखा और मौके पर काम कराने वाले लोगों से जब कहा तो सभी ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा से कर दी। पीली ईंट के फोटो भी भेज दिए। जिसके बाद पूर्वमंत्री मौके पर पहुंचे और पीली ईंटे देख जिम्मेदारों को फटकार लगाई। मौके पर हुआ थोड़ा निर्माण भी ध्वस्त करा दिया। अफसरों को फोन कर हिदायत दी कि ये सब कतई नहीं होना चाहिए।
ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई
पूर्वमंत्री ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिये अफसरों को कहा है। वहीं इस बाबत पीडब्ल्यूडी के ईई एस. के. जैन ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करा रहा हूँ। जो ईंट पहुंची थी उनको हटवाया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


