Pilibhit News: चौसरा रेलवे अंडरपास में जलभराव
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतPilibhit News: बीसलपुर के रेलवे अंडरपास में बरसात के बाद पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी इस समस्या को लेकर नाराज हैं और समाधान की मांग कर रहे हैं।

Pilibhit News: बीसलपुर। रेलवे द्वारा सुविधा के लिए बनाए गए अंडरपास में थोड़ी सी बरसात होने पर जलभराव हो जाता है। पानी का निकास न होने से ग्रामीणों को अंडरपास से निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। अंडरपास से निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। थोड़ा सा पानी बरसने पर दो से तीन फीट तक अंडरपास में पानी भर जाता है। कई लोग पानी में गिर कर घायल भी हो रहे हैं, लेकिन पानी के निकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


