Pilibhit News: 40 बाढ़ शरणालय चिह्नित, बाढ़ चौकियां अलर्ट

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारियों को मजबूत किया है। बाढ़ चौकियों और शरणालयों की पहचान की गई है। शारदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है, लेकिन अब तक स्थिति नियंत्रण में है। सभी संबंधित विभागों को आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Pilibhit News: 40 बाढ़ शरणालय चिह्नित, बाढ़ चौकियां अलर्ट

Pilibhit News: पीलीभीत। मौसम ने जैसे ही रुख बदला तो जिला प्रशासन ने तैयारियों की नब्ज टटोली है। बाढ़ चौकियां एक जुलाई से सतर्क करने के बाद अब बाढ़ शरणालयों को भी चिन्हित कर लिया गया है। ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थितियों में निर्णय लिया जा सके। इधर शारदा नदी में जल स्तर अब उठने लगा हैं। हांलाकि नदी अपने डेंजर जोन से काफी नीचे है। अमरिया में छह, बीसलपुर में नौ, पूरनपुर व कलीनगर में पांच पांच बाढ चौकियों के अलावा सौ से अधिक कर्मचारियों के दायित्व तय किए गए हैं। इनमें राजस्व विभाग से लेकर पशुपालन, ग्राम पंचायत, लेखपाल और अन्य विभागों के कर्मियों को बताया गया है कि आपात स्थितियों में क्या करना है। दियूनीबैराज से लेकर बनबसा बैराज और देवहा खकरा और शारदा नदी के जल स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हांलाकि शारदा नदी तक भयावह होती है कि जब जिले बारिश होती रहे और तीन लाख से अधिक पानी रिलीज कर दिया जाए। उसी तरह से देवहा नदी में भी चालीस हजार से अधिक पानी रिलीज होने पर परेशानियां आती हैं। मौसम के रुख को देख कर बाढ चौकियों के नंबर और रोस्टर आदि को बना लिया गया है。

हर दो घंटे में देंगे अलर्ट

बाढ चौकियां हर दो घंटे में अलर्ट देंगी। साथ ही आपात स्थितियां होने पर सबंधित एसडीएम व जिला प्रशासन को स्थितियों से अवगत कराएंगी। जिससे आवश्यक प्रबंध किए जा सकें।

कलीनगर में तीन बाढ़ शरणालय

बाढ़ राहत चौकियां और राहत सामग्री आदि को लेकर भी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिससे प्रभावितों को आवश्यक मदद की जा सके। बिजली पानी और शौचालय आदि की व्यवस्थाएं शरणालय में बनाने के लिए कहा गया है। बीसलपुर क्षेत्र में छह, कलीनगर में तीन, पूरनपुर में सत्रह और सदर में आठ व अमरिया में छह बाढ शरणालय बनाए गए हैं।

फिलहाल कोई बाढ़ संकट नहीं

जिले में बाढ़ संबंधी अभी कोई परिस्थितियां तो नहीं है। पर संभावित तैयारियां कर ली गई है। किसी तरह से कोई लापरवाही नहीं होगी। कलीनगर और पूरनपुर को अति सतर्कता के लिए कहा गया है। सभी बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए हैं।

- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम

प्रश्न और उत्तर

बाढ़ चौकियों को कब से सतर्क किया गया है?
बाढ़ चौकियां एक जुलाई से सतर्क करने के बाद अब बाढ़ शरणालयों को भी चिन्हित कर लिया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।