Pilibhit News: शारदा नदी के जलस्तर में वृद्धि, हजारा गांव में घुसा बाढ़ का पानी
Pilibhit News: हजारा गांव में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। गांव की सड़कों पर तीन फीट और घरों में दो से तीन फीट पानी भर गया। पानी भरने से ग्रामीणों को खाने पकाने में परेशानी हुई। ग्रामीण राहत की मांग कर रहे हैं।

Pilibhit News: हजारा। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से अचानक बाढ़ का पानी हजारा गांव में घुस गया। देखते ही देखते गांव की सड़कों पर करीब तीन फीट और घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। अचानक घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। कई परिवारों के घरों में चूल्हे तक पानी में डूब गए, जिससे उन्हें खाना बनाने में परेशानी हुई। वहीं कई परिवार चारपाई पर बैठकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे।
बाढ़ के कारण
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से शारदा नदी भी उफान पर आ गई है। बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी का पानी हजारा गांव में घुस गया। वहीं गांव चंदिया हजारा के पास भी नदी ने खेतों को निशाने पर ले लिया है। गत दिवस राजस्व टीम ने मौके पर जाकर सर्वे भी किया था।
ग्रामीणों की स्थिति
बाढ़ का पानी घरों में घुसने से ग्रामीण जरूरी सामान और गृहस्थी का सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुटे रहे। गांव के भरत पासवान, लल्लू, राम नरेश, राजेश सिंह, राजकुमार, दीदार सिंह, बलविंदर सिंह, मुख्तार सिंह ब्यास समेत कई परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए। इसके अलावा गांव की सड़कों पर भी कई फिट पानी भरने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। गांव और घरों में पानी भर जाने से पशुओं के सामने भी समस्या हो गई है। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मनोज सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल प्रद्युम्न पाण्डेय हजारा गांव पहुंचे। दोनों ने बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ का पानी निकलवाने और प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


