Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFlood Devastation in Bisalpur Villages Struggle with Food Shortages and Health Crisis
पानी कम होने पर फैलने लगी बीमारियां, अस्पताल में जुट रही भीड़

पानी कम होने पर फैलने लगी बीमारियां, अस्पताल में जुट रही भीड़

संक्षेप:

Pilibhit News - बीसलपुर में बाढ़ का कहर जारी है। राजूपुर कुंडरी, भौंरूआ, कंधरापुर आदि गांवों में खाद्य संकट है। प्रशासन खाद्य सामग्री वितरित कर रहा है, लेकिन पानी भरने के कारण चूल्हा नहीं जल पा रहा है। बाढ़ के बाद...

Sep 07, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बीसलपुर में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। गांव राजूपुर कुंडरी, भौंरूआ, कंधरापुर, खानपुर वीरमपुर, कबूलपुर, ढुकसी, नगरिया फतेहपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव में खान पान की दिक्क्तें हैं। हालांकि प्रशासन के द्वारा खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। घरों में पानी भरा होने के कारण चूल्हा नहीं जल पा रहा है। छत पर बसेरा कर रहे ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा संकट यह है कि नीचे भी पानी है और ऊपर से बरसात हो रही है। ऐसे में सिर कहां छिपाएं बच्चों को कहां रखे। यह विकराल समस्या मुंह खोले खड़ी हुई है। बाढ़ कम होने के बाद अब गांव में बीमारियां फैलने लगी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर गांव बढ़ेपुरा घारम में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाकर बीमार लोगों का उपचार किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है।