ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतभाकियू के पांच पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे

भाकियू के पांच पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे

मांगे पूरी ना होने पर शुक्रवार से भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिला महामंत्री मुरलीधर कश्यप की...

भाकियू के पांच पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 30 Oct 2020 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद

मांगे पूरी ना होने पर शुक्रवार से भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिला महामंत्री मुरलीधर कश्यप की अध्यक्षता में यूनियन के पांच पदाधिकारी भूख हड़ताल और अमरण अनशन पर बैठे। आमरण अनशन और भूख हड़ताल का संचालन सदर तहसील उपाध्यक्ष रोशन लाल गंगवार ने किया।

राष्ट्रीय सचिव सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा जब तक कर्मचारी, अधिकारी विकास कार्यों की सूचना उपलब्ध नहीं करेंगे तब तक अनशन खत्म नहीं करेंगे। जिला महामंत्री मुरलीधर कश्यप ने कहा वह 22 अक्तूबर से यूनियन के तहत धरना प्रदर्शन दे रहे हैं पर कोई भी अधिकारी कर्मचारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा और ना ही इनकी समस्या का समाधान किया गया। इस को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें