ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतअब पांच माह नहीं कर सकेंगे वन्यजीवों के दीदार, जानें कब खुलेगा चूका

अब पांच माह नहीं कर सकेंगे वन्यजीवों के दीदार, जानें कब खुलेगा चूका

पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...

1/ 4पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...
पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...
2/ 4पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...
पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...
3/ 4पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...
पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...
4/ 4पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 16 Jun 2019 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से पयर्टकों के लिए पांच महीने के लिए बंद हो गया। अब 15 नवंबर को यह पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुलेगा। अंतिम दिनों में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक रही। पिछले पर्यटन सत्र के मुकाबले इस सत्र में चार लाख रुपये की आमदनी अधिक हुई और विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ। इस सत्र में कुछ सैलानियों को जंगल की सैर के दौरान बाघ सहित अन्य जानवर देखने को मिले पर कुछ ऐसे भी सैलानी हैं जिन्हें मात्र हिरन और बंदर देखकर ही संतोष करना पड़ा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शारदा सागर डैम की तलहटी पर विकसित किया गया चूका स्पॉट प्रदेश ही नहीं देश में अपनी पहचान बना चुका है। पांच साल में ही चूका और इस जंगल की खूबसूरती ने विदेशी पर्यटकों को भी अपना कायल कर दिया।

पांच साल में लगातार यहां आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जून 2014 को घोषित पीलीभीत टाइगर रिजर्व सीमित संसाधनों के बल पर आज सभी को लुभा रहा है। यहां पर देश के अलावा विदेश से भी काफी संख्या में पयर्टक आते हैं। सात महीने का पर्यटन सीजन का सफर करते हुए चुका और पीलीभीत टाइगर रिजर्व शनिवार से सैलानियों के लिए बंद हो गया। इस साल सत्र में सुविधाओं को काफी बढ़ाया गया था और अधिकारी अच्छी आय होने की उम्मीद पाले हुए थे। टाइगर रिजर्व बंद होने के एक दिन पहले जंगल में जमकर गाड़िया दौड़ी और लोगों ने यहां कुदरत का नजारा और वन्यजीवों को करीब से देखा। हालांकि अंतिम दिन कोई खास वन्यजीव नहीं देखे गए। इधर सत्र का समापन होने पर आगामी सत्र के लिए तैयारियां शुरू हो गई। टाइगर रिजर्व प्रशासन के लिए यह पर्यटन सत्र अच्छा रहा है, पर ग्र्रामीणों और वन्यजीवों के लिए यह मुफीद नहीं माना गया।.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें