पीलीभीत में पांच मिनट देरी से पहुंची पहली पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन
पूर्णागिरि मेले के लिए पहली महिला स्पेशल ट्रेन पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट की देरी से पहुँची। हालांकि, मझोला स्टेशन पर ट्रेन समय पर पहुँच गई, जिसके कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, जैसे हेल्प टैक्स और स्वास्थ्य विभाग का विशेष कैंप।

पीलीभीत। पूर्णागिरि मेला शुरू होने के बाद पहली महिला स्पेशल ट्रेन पीलीभीत में पांच मिनट की देरी से पहुंची। हालांकि पीलीभीत से आगे स्टेशन पर निकलते वक्त ट्रेन समयबद्ध हो गई। मझोला में कई यात्रियों की ट्रेन मिस हो गई। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल उत्तराखंड के टनकपुर में पूर्णागिरि मेले की रौनक होली के बाद बढ़ गई है। शुक्रवार को दो जोड़ मेला स्पेशल ट्रेन ऑन की घोषणा होने के बाद पहली ट्रेन पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट की देरी से पहुंची। पीलीभीत से रवाना होते हुए ट्रेन न्यूरिया मझोला खटीमा बनबसा होते हुए टनकपुर के लिए रवाना हो गई।
हालांकि मझोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन समय से पहुंची और इस वजह से कई यात्रियों की ट्रेन मिस हो गई। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और संसाधनों को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं जीआरपी ने अतिरिक्त स्टाफ मांगा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी विशेष कैंप लगाने की तैयारी कर दी है। रेलवे स्टेशन पर हेल्प टैक्स भी लगाई जाएगी। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा न होने दी जाए सर्कुलेटिंग एरिया के अंतर्गत विशेष रूप से टेंट लगाकर यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


