ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतघर में प्रतिबंधित पशु का वध पकड़ने गई पुलिस पर हमला, झोंका फायर

घर में प्रतिबंधित पशु का वध पकड़ने गई पुलिस पर हमला, झोंका फायर

घर में प्रतिबंधित पशु का वध पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों पर हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया। इससे पुलिस कर्मियों ने दीवार की आड़ लेकर अपनी जान...

घर में प्रतिबंधित पशु का वध पकड़ने गई पुलिस पर हमला, झोंका फायर
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतWed, 23 May 2018 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

घर में प्रतिबंधित पशु का वध पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों पर हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया। इससे पुलिस कर्मियों ने दीवार की आड़ लेकर अपनी जान बचाई।

बताया जाता है कि फायर की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हिम्मत जुटाते हुए चार लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अन्य चार फरार हो गए। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों के पास से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खाली कारतूस, घर से 50 किलो प्रतिबंधित मांस और उपकरण बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुईया का है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह उपनिरीक्षक रोहित कुमार अपने साथी अरुण, मोहित, अखिलेश आदि के साथ गश्त कर रहे थे। गांव कढ़ेरचौरा के पास एक मुखबिर ने पुलिस कर्मियों को सूचना दी कि गांव जादौपुर गहलुईया के एक घर में प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस कर्मी गांव में पहुंच गए। बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस कर्मी घर के अंदर घुसे वैसे ही उनपर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस कर्मी को जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। पुलिस कर्मियों ने दीवार की आड़ लेकर अपनी जान बचाई। फायर करने के बाद हमलावर भागने लगे। पुलिस ने हिम्मत जुटाते हुए चार लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि अन्य चार लोग फरार हो गए।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से एक 315 बोर तमंचा, एक खाली और एक जिंदा कारतूस, घर से 50 किलो प्रतिबंधित मांस और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने अपना नाम किफातुल्ला, बुंदन खां, सामुद्दीन और अहमदनूर खां बताया है।

उपनिरीक्षक रोहित कुमार की तरफ से गांव जादौपुर गहलुईया के रहने वाले सामुद्दीन उर्फ छोटे, आरिफ, अहमद नूर खां, शाकिर, किफातुल्ला, आले नबी उर्फ नन्हें, बुंदन खां और मो. नूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए चारों व्यक्तियों का मेडिकल कराकर उनको जेल भेज दिया है।

कोतवाली में उमड़ा लोगों का हुजूम जादौपुर गहलुईया में हुए पुलिस पर हमले की बारदात की नगर में काफी चर्चा रही। कोतवाली में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया जाता है कि पुलिस पर हमला होने से गांव में भी हड़कंप मच गया था। इस वारदात को लेकर गांव के ग्रामीणों का कोतवाली पर हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ ग्रमीणों के अनुसार पुलिस कर्मियों पर फायर हुई या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

इससे पहले भी पुलिस पर हो चुके हैं हमले प्रतिबंधित पशु वध पकड़ने पर पुलिस कर्मियों पर कई बार हमले हो चुके हैं। इससे पुलिस कर्मी प्रतिबंधित पशु का वध करने वाले लोगों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। जानकारी के अनुसार गत वर्ष नगर के एक मोहल्ला में घर में पशु वध होने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने हमला वोल दिया था। इस मामले में एक पुलिस कर्मी के चोटें भी आई थी। इसके अलावा शेरपुरकलां में भी कई बार इन्हीं मामलों में पुलिस पर हमला हो चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें