Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFire in Village House Due to Short Circuit Causes Huge Loss in Sitarganj
सितारगंज नवदिया में ग्रामीण के घर में लगी आग

सितारगंज नवदिया में ग्रामीण के घर में लगी आग

संक्षेप:

Pilibhit News - गांव सितारगंज नवदिया में एक ग्रामीण के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ, जिसमें दहेज का सामान भी शामिल था। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।

Jan 13, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बीसलपुर। गांव सितारगंज नवदिया में एक ग्रामीण के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों का नुकसान हो गया। नायब तहसीलदार व राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया। कोतवाली के सितारगंज नवदिया निवासी सर्वेश कुमार पुत्र छोटेलाल अपने मकान के एक कमरे में परिवार समेत सो रहे थे। रात में बिजली के तारों में शार्ट शर्किट होने से दूसरे कमरे में आग लग गई। जिसमे भैंस बेचकर रखी 40 हजार की नकदी, गेहूं, चावल, सरसो, बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ित ने मामले की सूचना तहसील कार्यालय को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नायब तहसीदार वीरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। आग में बिटिया के दहेज का सामान भी जलकर हुआ राख सितारगंज नवदिया निवासी अपनी पुत्री 19 की शादी के लिये दहेज का थोड़ा थोड़ा कर सामान जोड़ा था। ताकि आगामी मार्च में वह बिटिया की शादी कर सके। पर आग लगने से दहेज के लिये रखा गया सारा सामान भी जलकर राख हो गया। इससे परिवार में मायूसी सी है। परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। अग्निपीड़ित को शासन से जो भी सहायता मिलनी चाहिए उसे सहायता दिलाई जाएगी। आग से हुए नुकसान का आंकलन कर लिया गया। जिसकी रिपोर्ट आते ही सहायता दी जाएगी। - नागेंद्र पांडेय, एसडीएम