व्यापारी के गोदाम में लगी आग

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जोली के घर के गोदाम में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय परिवार शहर में था, जबकि मेड ने आग की लपटें देखकर शोर मचाया।

व्यापारी के गोदाम में लगी आग

पीलीभीत। व्यापारी नेता के घर के पिछले हिस्से में बने गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सुरभि कॉलोनी में व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जोली का मकान है। अमनदीप का इलेक्ट्रॉनिक के अलावा गारमेंट्स और बुटीक का भी काम है। उनके मकान के पिछले हिस्से में ही गोदाम बना हुआ है। गुरुवार की रात परिवार के लोग किसी कार्य से शहर में ही गए हुए थे। घर पर काम करने वाली मेड थी। तभी अचानक घर के पिछले हिस्से में बने गोदाम में आग लग गई।

आग की लपटे और धुआं निकलते देख मेड ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना सुनगढ़ी पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद दमकल की एक और गाड़ी मौके पर आई। दोनों गाड़ियों में मौजूद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक के सामान के अलावा कुछ घरेलू सामान भी चल गया। लगभग दस लाख रुपये का नुकसान होने का प्रारंभिक अनुमान है। आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। व्यापारी नेता के घर आग लगने की सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर गई थी। आग लगने के कारण की विस्तृत जांच की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।