Pilibhit News: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला युवक

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिय

Pilibhit News: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला युवक

Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर मौजूद एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रक के केबिन से युवक का जला हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक हाईवे से गुजर रहा था, तभी अचानक उसके केबिन से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की तेज लपटें पूरे केबिन में फैल गईं।

घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के बाद केबिन की तलाशी लेने पर उसमें एक युवक का बुरी तरह झुलसा शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस तकनीकी और अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।