आग लगने से रामलीला फीडर पर आपूर्ति बाधित, पांच घंटे गुल रही बिजली
पीलीभीत में शनिवार को रामलीला फीडर पर मरम्मत कार्य के दौरान तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। स्पार्किंग के कारण आग भड़क गई, जिससे करीब 800 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। पांच घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में तकनीकी टीम ने मरम्मत कर बिजली बहाल की।

पीलीभीत। शनिवार को रामलीला फीडर पर मरम्मत और सफाई कार्य के दौरान अचानक तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। उपकरणों को स्थानांतरित करते समय स्पार्किंग हुई, जिससे आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। घटना के कारण फीडर से जुड़े करीब 800 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। पूरे क्षेत्र में लगभग पांच घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू कामकाज और छोटे व्यापारिक कार्य बाधित हो गए। बाद में तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया और खराबी को ठीक किया।
इसके बाद बिजली आपूर्ति को फिर से सामान्य कर दिया गया। स्पार्किंग के कारण शहर के बस्ती राम राइस मिल, डिग्री कॉलेज चौराहा, वल्लभनगर कॉलोनी, छतरी चौराहा, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि ट्राली लगाने के दौरान स्पार्किंग होने से आग लग गई थी। जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


