बाइकों की टक्कर में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बंडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। इस

बाइकों की टक्कर में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

पूरनपुर। बंडा क्षेत्र में सड़क हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास के रहने वाले 50 वर्षीय छोटे यादव पुत्र बांकेलाल की रिश्तेदारी बंडा थाना क्षेत्र गांव दियोहना में है। गुरुवार को छोटे यादव बाइक से अपने रिश्तेदार युवक के साथ दियोहना गांव जा रहे थे। पुवायां रोड पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गए। इसमें छोटे यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीलीभीत के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार रात छोटे यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। शनिवार को शव गमगीन माहौल में छोटे यादव के शव अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।