ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतआधार कार्ड से ही किसानों को मिलेंगे उर्वरक

आधार कार्ड से ही किसानों को मिलेंगे उर्वरक

किसानों को आधार कार्ड से ही अब उर्वरक मिल सकेंगे। किसान सभा आयोजित कर किसानों को बदलती विक्रय नीति के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मृदा परीक्षण के बाद ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने पर...

आधार कार्ड से ही किसानों को मिलेंगे उर्वरक
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 25 Jan 2018 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

किसानों को आधार कार्ड से ही अब उर्वरक मिल सकेंगे। किसान सभा आयोजित कर किसानों को बदलती विक्रय नीति के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मृदा परीक्षण के बाद ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने पर बल दिया। इसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

गुरुवार को गन्ना समिति में कृभको की तरफ से किसान सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला ने सुपरबाइजर और किसानों को बदलती उर्वरकों की विक्रय नीति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसानों को अब आधार कार्ड से ही उर्वरक मिल सकेंगे। सभी किसानों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि किसान मृद्वा परीक्षण कराने के बाद ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करे। क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको विकास सिंह ने किसानों को जैबिक खाद और कम्पोस्ट खाद पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इससे मृद्वा स्वस्थ रहती है। बरिष्ठ विक्रय प्रतिनिधि डीसी शुक्ला ने बताया कि किसान उर्वरक खरीदने के समय आधार कार्ड जरुर लाएं। किसान सभा में गन्ना सुपरबाइजर और सैकड़ों प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें