भाकियू ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समस्या के समाधान की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - बरखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत आयोजित की। किसानों ने बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान, आवारा पशुओं से फसलों को खतरा और प्रशासन की लापरवाही पर चर्चा की। ब्लॉक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

भाकियू ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समस्या के समाधान की मांग

बरखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक परिसर में गुरुवार को कई समस्या को लेकर पंचायत हुई। पंचायत के बाद खंड विकास अधिकारी को समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने कहा कि बारिश के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिसको अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और किसानों के लिए मुआवजा दिलाए। बरेली मंडल उपाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने कहा कि आवारा पशुओं से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। जबकि प्रशासनिक अमला कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष पूरन लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में सफाई कर्मी बिल्कुल कम नहीं कर रहे हैं। जिनकी जांच कराई जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों में यूनिफार्म और किताबों में कमीशन खोरी पर लगाम लगाई जाए। पोषाहार की हो रही कालाबाजारी की जांच करने की मांग की गई। पंचायत में प्रसादी लाल, जयश्री देवी, रीना देवी, पूजा देवी, त्रिलोक और राजपाल शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।