ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन कर अध्यादेश का किया विरोध

कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन कर अध्यादेश का किया विरोध

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस...

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस...
1/ 3केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस...
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस...
2/ 3केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस...
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस...
3/ 3केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 21 Sep 2020 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि अध्यादेश की विसंगतियों के खिलाफ तराई के किसान मुखर दिखे। सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पुलिस को गच्चा देकर मंडी समिति की जगह किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए तो पुलिस और प्रशासन सकते में आ गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस और अफसरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों को समझाकर बमुश्किल शांत किया। तीन घंटे बाद किसानों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन(अरा.) ने कृषि अध्यादेश को लेकर सोमवार को मंडी समिति में विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। इसको लेकर मंडी समिति परिसर सुबह से ही छावनी में तब्दील रहा। मंडी समिति तो किसान पहुंचे नहीं लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर 11 बजे बड़ी संख्या में किसान एकत्र हो गए। किसानों के अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव समेत इंस्पेक्टर कोतवाली, सुनगढ़ी, बरखेड़ा, गजरौला, जहानाबाद समेत क्यूआरटी कलेक्ट्रेट पहुंच गई। किसानों की भीड़ रोकने के लिए कलक्ट्रेट गेट बंद करा दिए गए। पुलिस ने किसानों को हड़काना चाहा लेकिन किसानों के तेवर देखकर पुलिस की एक न चली। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि प्रशासन ने किसानों को हाईवे पर रोककर तानाशाही का काम किया है, जो पूरी तरह अनुचित है। लगभग तीन घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान एडीएम अतुल सिंह और एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी पहुंचे और किसानों को समझाकर ज्ञापन लिया। किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसके बाद किसान कलेक्ट्रेट से चले गए, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान प्रदेश सचिव वेदप्रकाश शर्मा, मंजीत सिंह, स्वराज सिंह,मनवीर सिंह,गुरमीत सिंह,प्यारेलाल वर्मा,लालू मिश्रा समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

किसान जिलाध्यक्ष किए गए नजरबंद

प्रदर्शन के दौरान किसानों के आक्रोश को देखते हुए किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो को सुनगढ़ी पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उनको मंडी समिति में पुलिस ने रोक लिया। मंडी समिति से कलेक्ट्रेट तक पुलिस उनको लेकर आई और किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिलाया।इंसेटएक दरोगा लेता रहा किसानों की टोहप्रदर्शन के दौरान एक दरोगा किसानों की टोह लेता रहा। वह किसानों के पास जाकर सरकार और प्रशासन की बुराई करता रहा। दरोगा को अपनी ओर देखकर कुछ कार्यकर्ता जमकर भड़ास निकालने लगे। जिसकी सूचना दारोगा ने बाद में अफसरों को दे दी।

कलक्ट्रेट भीड़ जुटने का नहीं लग सका अंदाजा

किसान यूनियन का कार्यक्रम मंडी समिति में था। ऐसे में मंडी समिति में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। सुबह 11 बजे तक कोई कार्यकर्ता मंडी समिति नहीं पहुंचा तो पुलिस वाहवाही लूटने लगी। इसके बाद एकाएक किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया। खुद जिले के पुलिस कप्तान बार बार अफसरों से जानकारी लेते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें