गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं को लेकर गिरफ्तारी देने सीओ कार्यालय पहुंचे किसान नेता

Apr 10, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में पूरनपुर गेहूं खरीद में अव्यवस्थाओं के विरोध में किसान नेता सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने एक सप्ताह से अधिक समय से सही ढंग से खरीद नहीं की और विरोध करने पर एक किसान को जेल भेज दिया। किसान नेताओं ने धरना दिया और सीओ को हटाने की मांग की।

गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं को लेकर गिरफ्तारी देने सीओ कार्यालय पहुंचे किसान नेता

पीलीभीत। पूरनपुर गेहूं खरीद में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विरोध करने पर एक किसान को जेल भेजे जाने के मामले में नाराज किसान नेता शुक्रवार को गिरफ्तारी देने के लिए सीओ कार्यालय पहुंच गए। जानकारी लगते ही चार थानों की फोर्स कार्यालय में तैनात कर दी गई। दर्जनों नेता सीओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। सहकारी मंडी समिति पूरनपुर में गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं को लेकर किसान संगठन नाराज हैं। उनका आरोप है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी अधिकारी सही ढंग से खरीद शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

जब किसान इस अव्यवस्था को लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इससे नाराज किसान नेताओं ने गुरुवार को सामूहिक गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के लगभग एक दर्जन नेता पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंच गए। इस पर कोतवाली सहित थाना माधो, सेहरामऊ घुंघचाई और पीलीभीत की अतिरिक्त पुलिस फोर्स सीओ कार्यालय पहुंच गई। अपनी मांगों को लेकर किसान नेता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस के उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इस दौरान किसान नेताओं ने सीओ डा. प्रतीक दहिया पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्हें हटाने तक धरना समाप्त न करने की चेतावनी दी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।