पूरनपुर में अमेरिका से व्यापारिक समझौते की विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने की नारेबाजी
Feb 27, 2026 01:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - पीलीभीत के पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अमेरिका से व्यापारिक समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

पीलीभीत। पूरनपुर में अमेरिका से व्यापारिक समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पूरनपुर नगर की सड़क पर विरोध मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए पूरनपुर की सड़क से निकलकर कार्यकर्ता असम हाईवे चौराहे की तरफ कूच कर गए। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और सीओ ने मौके पर पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


