किसानों ने किया गन्ना राज्यमंत्री के आवास का घेराव
पीलीभीत में किसानों ने गन्ना भुगतान न होने पर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर हंगामा किया। उन्होंने आवास का घेराव कर नारेबाजी की। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए मौका पर पहुंचकर किसानों को मैदान में खड़ा किया। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने अधिकारियों को बुलाने की मांग की।

पीलीभीत। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर किसानों ने गन्ना भुगतान न होने पर जमकर हंगामा किया। आवास का घेराव कर राज्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य मंत्री के आवास का घेराव होने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस में हड़कंपमच गया। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर के अलावा कोतवाली और सुनगढ़ी थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसानों को सामने मैदान में खड़ा करवाया। किसान शाहजहांपुर के कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में आए थे। कांग्रेस नेता ने गन्ना राज्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता भी की। इसके बाद किस अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
लगभग दो घंटे तक राज्य मंत्री के आवास के बाहर जमकर हंगामा चला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


