किसान नेता ने केंद्र से आए ट्राले में पकड़ा पुराना गन्ना

Feb 10, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पूरनपुर में किसानों ने चीनी मिल में पुराना गन्ना पहुंचाने के खिलाफ विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन के नेता स्वराज सिंह ने वीडियो बनाकर बताया कि क्रय केंद्रों से पुराना और रिजेक्ट गन्ना दिया जा रहा है। किसान परेशान हैं क्योंकि उनकी ट्रालियां वापस की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की है।

किसान नेता ने केंद्र से आए ट्राले में पकड़ा पुराना गन्ना

पूरनपुर। चीनीमिल में क्रय केंद्र से पहुंचे ट्राले में पुराना गन्ना भरा होने की सूचना पर किसान नेता पहुंच गए। उन्होने वीडियो वायरल कर इसकी हकीकत उजागर की। उन्होंने कहा कि किसानों का ताजा गन्ना लाने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। क्रय केंद्रों से रिजेक्ट और काफी पुराने गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में आए दिन गन्ने को लेकर विवाद उपज रहा है। चीनीमिल से रिजेक्ट और पुराना गन्ना बताकर किसानों की ट्रालियां वापस की जा रहीं है। जबकि क्रय केंद्रों से पहुंचने वाले ट्रालों में भरे खराब गन्ने की तौल की जा रही है।

सोमवार को आधा दर्जन से अधिक किसानों को ट्रालियां रिजेक्ट गन्ना बताकर वापस कर दी गईं। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह चीनीमिल पहुंच गए। किसानों ने उन्हें समस्या बताई। इस पर स्वराज सिंह ने किसानों के साथ क्रय केंद्र से भरकर आए ट्राले की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर इसकी हकीकत बताई। ट्राले में लग-भग बीस दिन पुराना फंफूदी युक्त गन्ना भरा हुआ था। इसके साथ ही उसमें रिजेक्ट गन्ने की भी मिलावट की गई थी। स्वराज सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की ट्रालियों में रिजेक्ट गन्ना बताकर परेशान किया जा रहा है। रोजाना मिल से वापस किया जा रहा हैं। जबकि क्रय केंद्रों से पहुंच रहे खराब गन्ने से भरे ट्रालों की मिली भगत के चलते तौल की जा रही है। स्वराज सिंह ने इसकी शिकायत फेडरेशन के अधिकारियों से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।