लेखपाल के पैमाइश न करने पर भाकियू ने दिया धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पूरनपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक राइस मिलर द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने लेखपाल से पैमाइश कराने की मांग की, लेकिन लेखपाल नहीं पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में नापजोख न कराने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।

लेखपाल के पैमाइश न करने पर भाकियू ने दिया धरना

पूरनपुर। राइस मिलर के जमीन कब्जा करने की शिकायत के बाद भी लेखपाल पैमाइश के लिए पहुंचा। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता तहसील में धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में जमीन की नापजोख न कराने पर अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाकियू यूनियन भानू के कार्यकर्ता की जमीन पर एक राइस मिलर ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को धमकाया। शिकायत के बाद क्षेत्रीय लेखपाल जमीन की पैमाइश करने नहीं पहुंचा। आरोप है उसने टाल मटोल कर दी। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता गुरुवार को तहसील में धरने पर बैठ गए।उन्होंने इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इसमें कहा गया कि राइस मिलर दबंगई के बल पर गाटा संख्या 781 जोत रहा है। कई बार कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत करते हुए लेखपाल से पैमाइश करने की मांग की। आरोप है लेखपाल ने पैमाइश नहीं की।कार्यकर्ताओं ने तीन दिन जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। एसडीएम ने टीम गठित कर पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा, मंडल सचिव गंगा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, शिवकुमार, रामलखन, रेशमा देवी, गीता देवी, खुशबू और अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।