किसानों ने समस्या के बारे में सौंपा ज्ञापन

Apr 10, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - किसानों के एक शिष्टमंडल ने गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने से हो रही समस्याओं के बारे में बताया। मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर रहने वाले ग्रामीणों को 2 किलोमीटर घूमकर आना पड़ रहा है। अंडर पास बनवाने की मांग की गई है।

किसानों ने समस्या के बारे में सौंपा ज्ञापन

मझोला। किसानों के एक शिष्टमंडल ने गन्ना राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। क्षेत्र में एक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से आ रही समस्या को बताया। बताया कि मुख्यमार्ग से मात्र 50 मीटर दूर बैठे लोगों को मुख्य मार्ग पर आने के लिए दो किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है। इससे बच्चों महिलाओं व बुजुर्गों को भी परेशनियां हो रही है। अंडर पास बनाकर समस्या का हल कराने का आग्रह किया है। भरतपुर, गुलड़िया, न्यूरिया कॉलोनी आदि गांव के किसानों में बलविंदर सिंह, अनमोल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, हुजूर सिंह, प्रतिपाल सिंह, रिंकू सिंह आदि ने समस्या को रखा।

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को समस्या से अवगत कराया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।