Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFarmers Lose Crores as Brokers Flee with Money in Shahjahanpur
किसानों के करोड़ों रूपये हड़पकर भागे आढ़ती और मुनीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

किसानों के करोड़ों रूपये हड़पकर भागे आढ़ती और मुनीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Pilibhit News - शाहजहाँपुर में दो किसानों ने आढ़ती और उसके मुनीम के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने करोड़ों रुपये लेकर भाग गए हैं। किसानों ने धान की बिक्री के पैसे नहीं मिलने की शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Nov 01, 2025 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

मंडी समिति से किसानों के करोड़ों रुपये लेकर भागे आढ़ती और उसके मुनीम के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। शाहजहांपुर के दो किसानों ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर धान बिक्री के रूपये न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसानों की तहरीर पर आढ़ती और उसके मुनीम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम संडा खास निवासी संदीप कुमार पुत्र अनिल कुमार,हरीश कुमार पुत्र रामबहादुर ने संयुक्त रूप से थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमे कहा गया कि हरीश कुमार ने सात अक्तूबर को 140 कुंतल धान एक हजार नौ सौ दस रुपये प्रति कुंतल की दर से पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित मंडी समिति में आढ़ती बालमुकुन्द राममूर्ति आढ़त कृषि मण्डी पीलीभीत को बेचा था। आढ़ती का नाम प्रियांशु अग्रवाल पुत्र सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल है। उनके यहां काम करने वाले मुनीम का नाम अरुण कुमार है। इसी तरह 17 अक्तूबर और 19 अक्तूबर को संदीप कुमार ने 1280 कुंतल धान उक्त आढ़त पर बेचा था। जिसके रूपये उन लोगों को नहीं मिले थे। इसके बाद उन्होंने आढ़ती से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जब वह लोग मंडी समिति पहुंचे तो आढ़त पर ताला लगा हुआ था। जानकारी करने पर पता चला कि प्रियांशु और उनका मुनीम अरुण कई किसानों के लगभग आठ करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया है। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। सुनगढ़ी पुलिस ने दो किसानों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना आसाम रोड चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र बालियान को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।