किसानों का कराया कृषि भ्रमण, दी पेड़ पौधों की जानकारी
सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना ने कृषि विज्ञान केन्द्र टांडा बिजैटी का कृषि अध्ययन भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान किसानों और सहकारी सदस्यों को पेड़ पौधों की जानकारी दी...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 14 Mar 2019 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें
सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना ने कृषि विज्ञान केन्द्र टांडा बिजैटी का कृषि अध्ययन भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान किसानों और सहकारी सदस्यों को पेड़ पौधों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डा. एसएस ढाका ने किसानों को गेहूं फसल में मौजूदा समय में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। कहा कि इस समय गेहूं में माहू,सैनिककीट हो रहा है।
ढाका ने बीमारियों से फसल को बचाने के तरीके भी बताए। परियोजनाधिकारी मनोज यादव ने किसानों को चल रही योजनाओ की जानकारी दी। इस दौरान केन्द्र प्रभारी डा.फैजुमोहसनि, प्रदीप मिश्रा, डा. एनसी त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।