Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFarmers Demand Effective Auction Process and Increased Purchase Centers for Paddy in Puranpur
बंद कराई जाए राइसमिलों पर होने वाली धान की सीधी खरीद

बंद कराई जाए राइसमिलों पर होने वाली धान की सीधी खरीद

संक्षेप:

Pilibhit News - पूरनपुर में भाकियू ने डीएम को ज्ञापन दिया है, जिसमें राइस मिलों से सीधी खरीद को बंद करने और मंडी में नीलामी प्रक्रिया को लागू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में धान क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने,...

Oct 19, 2025 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पूरनपुर, संवाददाता। राइस मिलों पर हो रही सीधी खरीद को बंद कराने और मंडी में नीलामी प्रक्रिया को प्रभावी रुप से लागू करने की मांग को लेकर भाकियू ने डीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में इसके अलावा अन्य कई समस्याओं को बताकर निस्तारण की मांग की है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में सरकारी धान क्रय केन्द्रों की संख्या धान की आवक को देखते हुए बहुत कम है।धान क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ायी जाए। धान क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदान उपलब्ध कराया जाए। सभी धान क्रय केन्द्रों को चिन्हित स्थानों पर ही स्थापित किया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी धान क्रय केन्द्रों पर प्रति दिन 600 कुन्तल धान की तौल की सीमा की जाए। ताकि सभी धान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। पीलीभीत में प्रति एकड 28-30 कुन्तल धान का पंजीकरण कराया जाए। क्यों कि तराई क्षेत्र होने के कारण जिला पीलीभीत में धान की अच्छी पैदावार होती है। तहसील पूरनपुर व कलीनगर तहसील में व्यापारियों व चावल मिलों द्वारा धान की सीधी खरीद धड़ल्ले से की जा रही है।चावल मिलों पर धर्मकांटों से धान की घटतौली की प्रबल संभावना है। पूरनपुर मंडी समिति में नियमानुसार नीलामी से धान की खरीद नही हो रही है। जिससे धान किसानों को बहुत अत्याधिक नुकसान झेलना पड रहा है।इस पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। तहसील कलीनगर के राजस्व ग्राम सिमरा ता. महाराजपुर में सरकारी सीलिंग की भूमि जिसका रक्बा 181 एकड है। स्थानीय भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कृषि कार्य किया जा रहा है।इस पर संज्ञान लेकर भू-माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों को रखा गया है।