निर्माणाधीन पुलिया और यूरिया की कमी का छलका दर्द
Pilibhit News - पीलीभीत में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। भाकियू ने यूरिया खाद की आवश्यकता और ट्यूबवेल के लिए बिजली की आपूर्ति पर जोर दिया। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया और किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। भाकियू ने यूरिया खाद की आवश्यकता पर जोर दिया। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया गया। किसान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा और एडीएम (न्यायिक) रोशनी यादव ने की। किसान दिवस में किसानों और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। भाकियू के प्रतिनिधि गुरदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में गन्ने की फसल में यूरिया की जरूरत है। किसानों को यूरिया की उपलब्धता कराई जाए। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर कई पुलियां निर्माणाधीन है, जिन्हें बरसात से पहले दुरस्त कराया जाए।
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने वर्तमान समय में भीषण गर्मी को देखते हुए फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूवबेल के लिए बिजली की आपूर्ति की जाए। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अवैध कटौती के कारण उपभोक्ताओं को भारी पैमाने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर बिना परेशान किए खरीदा जाए। यह भी अवगत कराया कि देवहा नदी पुल के दोनों तरफ सड़क पर फल एवं सब्जियों की दुकानें हटवाई जाए। सीडीओ ने किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। किसान दिवस में किसानों को विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक पवन कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार, एआर कोआपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड सीपी त्रिवेदी, डीएओ नरेन्द्र पाल, मंडी समिति के सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी, अग्रणी जिला प्रबन्धक राज कुमार सेठ, विद्युत के अधिशासी अभियंता अश्वनी यादव आदि अफसर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


