Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFarmers Anxious as Heavy Rain Threatens Flooding in Bisalpur
झमाझम बारिश से किसानों में बढ़ी बेचैनी

झमाझम बारिश से किसानों में बढ़ी बेचैनी

संक्षेप:

Pilibhit News - झमाझम बरसात से किसानों की धड़कने तेज हो गई हैं। बाढ़ का पानी कम होते ही बरसात फिर से शुरू हो गई है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। कई सड़कों पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा है और...

Sep 07, 2025 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

झमाझम बरसात से किसानों की धड़कने तेज हो गई हैं। बाढ़ का पानी कम होते ही बरसात फिर से शुरू हो गई है। जिससे अधिक बरसात होने पर बाढ़ दोबारा आने का खतरा लोगों के सिर पर मंडराता दिखाई दे रहा है। बीसलपुर में शनिवार को बरसात होने से किसानों के चेहरे फीके पड़ गए हैं कारण है कि अभी बाढ़ का पानी कम भी नहीं हुआ और बरसात होने के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आवागमन बाधित रहा। लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं अधिक बरसात न हो जाए इसका भी डर लोगों को सता रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।