
दो एकड़ गन्ने की फसल जलाने का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी दी
Pilibhit News - कहा सरकार हमारी और फूंक दी गन्ने की दो एकड़ फसलदो एकड़ गन्ने की फसल जलाने का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी दीदो एकड़ गन्ने की फसल जलाने का आरोप, आत्मदाह की
पूरनपुर, संवाददाता। पराली फूंकने के दौरान कुछ लोगों ने किसान की दो एकड़ फसल गन्ने की फसल जला दी। शिकायत के बाद पुलिस और राजस्व ने जांच की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। किसान ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर ज. जगतपुर के रहने वाले राम कृपाल ने बताया कि सात नबंवर को पड़ोसी खेत स्वामी ने अपने खेत में धान की पराली जलाई। जबकि पराली जलाने पर प्रतिबंध है। इस दौरान पड़ोसी खेत स्वामी और उसके बेटों ने ने जान बूझकर राम कृपाल, सत्यवान, रघुनंदन प्रसाद, सुरेशचंद्र और सुखदेव की दो एकड़ गन्ने की फसल में आग लगा दी।

राम कृपाल और उसके भाइयों के अलावा अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस और लेखपाल ने पहुंचकर जांच की। राम कृपाल ने बताया कि पड़ोसी खेत स्वामी उनसे रंजिश रखता है। इससे पहले भी दो बार गन्ना और गेहूं की फसल फूंक चुका है। शिकायत पर कहता है कि सरकार हमारी है कोई कुछ नहीं कर पाएगा। शनिवार को रामकृपाल भाइयों के साथ थाना दिवस में पहुंचे और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। रामकृपाल ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस भेजकर जांच कराई गई। मामले को दिखवाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


