खेत की मेढ़ के विवाद में महिला से मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतबरखेड़ा की महिला किसान तारावती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके खेत में काम करते समय रामनाथ और जयदेव ने खेत की मेढ़ काटी और उसके साथ गाली-गलौज की। रामनाथ ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। अपराधियों ने पहले भी उसे धमकाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर निवासी तारावती पत्नी रघुवीर सिंह ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 16 अप्रैल 2026 को वह अपने खेत पर काम कर रही थीं। गांव के रामनाथ पुत्र हेमराज तथा जयदेव पुत्र तोताराम खेत की मेढ़ काटने लगे। विरोध पर दोनों ने गाली-गलौज की और रामनाथ ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी चौकी पर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:खेत की मेढ़ के विवाद में महिला से मारपीट
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


