पुरानी रंजिश को लेकर हमला, पिता,पु़त्र समेत तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान महेशपाल और उसके बेटों पर हमला किया गया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। किसी तरह परिवार ने भागकर जान बचाई। गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश को लेकर हमला, पिता,पु़त्र समेत तीन घायल

खेत पर काम कर रहे किसान और उसके दोनों बेटों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने हत्या करने के उददेश्य से उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर तीनों लोग घर पहुंचे। गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी महेशपाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 28 मार्च को शाम छह बजे अपने पुत्र गौरव,शेखर के साथ खेत पर गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी हरचरण सिंह और उसके पुत्र विशाल ने गाली गलौच करना शुरू कर दी।

जब उसने और उसके पुत्र ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने खेत पर पहले से ही मौजूद विशाल,शैलेंद्र और हरचरण सिंह,यशपाल,अनुराग,अभिषेक सिंह निवासी शिवनगर ने एकराय होकर उसके साथ लाठी,डंडे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। खेत पर खड़े ट्रैक्टर को आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर चढ़ा दिया। किसी तरह वह अपने पुत्रों की मदद से वहां से जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। किसी तरह से वह लोग बचकर अपने घर आए। थाना प्रभारी गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।