पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
Mar 03, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - पूरनपुर के बाजार घाट गांव की शीला कौर ने अपने देवर गोविंद सिंह और सास संतोष कौर पर आरोप लगाया है कि वे उसे घर से भगाकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। 26 फरवरी को गोविंद सिंह ने शीला कौर की पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव बाजार घाट की रहने वाली शीला कौर पत्नी सरवन सिंह ने बताया कि उनका देवर गोविंद सिंह, सास संतोष कौर, देवरानी आए दिन उनके साथ झगड़ा करती हैं। आरोप है तीनों शीला कौर को परिवार सहित घर से भगाकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। 26 फरवरी को देवर गोविंद सिंह ने लात घूसों से शीला कौर की पिटाई लगाई और घर से भगा दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर गोविंद सिंह, संतोष कौर और परमजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



