Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFake Call Center Bust Police Uncover Network Linked to Uttarakhand
उत्तराखंड तक जुड़े है कॉल सेंटर के तार

उत्तराखंड तक जुड़े है कॉल सेंटर के तार

संक्षेप:

Pilibhit News - पूरनपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गिरोह के सरगना अमृतपाल और उसके साथी गेमिंग एप के जरिए ठगी कर रहे थे। पुलिस की जांच जारी है, और उत्तराखंड तक इसके तार जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

Dec 06, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पूरनपुर। फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा होने के बाद इससे जुड़ी अभी कई परतें खुलने बाकी है। पुलिस उस पर छानबीन कर रही है। फर्जी कॉल सेंटर के तार उत्तराखंड तक जुड़े हुए हैं। कईयों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है जिसमें बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। गुरुवार को थाना घुंघचाई पुलिस ने गेमिंग एप के जरिए फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था।गिरोह के सरगना अमृतपाल गेमिंग एप के जरिए लोगों को गेम खेलने के लिए प्रेरित करता था उसके बाद उनके बैंक खातों की जानकारी कर रकम साफ कर देता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रुपए खातों में डलवाने के बाद जनसेवा केंद्र से निकाल लिए जाते थे। फर्जी सिम के जरिए चल रहे इस कॉल सेंटर के सरगना अमृतपाल सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी हरीपुर ता. अजीतपुर बिल्हा, धर्मेंद्र कुमार पुत्र छंगे लाल निवासी ग्राम उदरहा और प्रियांशु निवासी घुंघचाई को पुलिस जेल भेज चुकी है। खुलासा होने के बाद पुलिस की जांच अभी जारी है। बताया जा रहा फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े अभी कई मामलों का खुलासा होना है।इसके साथ तार उत्तराखंड से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने लगभग दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है पुलिस के मुताबिक इसमें कई कड़ी जुड़ी हुईं हैं। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर अंत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। सर्विलांस की मदद से पुलिस जेल भेजे गए आरोपियों के साथियों की धरपकड़ में लगी हुई है। आरोपियों ने गेमिंग के लिए बड़ा नेटवर्क फैला रखा है। घुंघचाई पुलिस इस पर बारीकी से जांचपड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों का बड़ा नेटवर्क है। उसके खुलासे के प्रयास किए जा रहे है। कई आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।